रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 मई। देश के सबसे बड़े बजट एयरलाइंस इंडिगो ने एक बार फिर टिकट बुकिंग शुल्क बढ़ा दिए हैं। बीते एक वर्ष के भीतर इंडिगो प्रबंधन ने मुफ्त की सर्विस पर शुल्क और जो सशुल्क थीं उनमें दो से तीन गुना बढ़ोतरी की है। इस पर न तो विमानन मंत्रालय, न ही डीजीसीए ही रोक लगा पा रहा है।
लगता है कि मंत्री और एमडी की मौखिक अनुमति लेकर वसूली की जा रही है। देश में एक लंबे अर्से से एविएशन फ्यूल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। छत्तीसगढ़ में तो इस पर लगने वाला टैक्स भी देश भर से कम ही है । इस बढ़ोतरी को लेकर सूत्रों ने बताया कि जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक की हुई है उन्हें भी नियम के तहत केंसल फी देनी पड़ेगी।
इंडिगो के द्वारा पिछले एक साल के अंदर नये नये शुल्क लगाये जा रहे है, डीजीसीए का कोई नियंत्रण नहीं दिख रहा है।जो टिकिट एसएमई में या कॉर्पोरेट में नहीं बनी है तो वह सामान्य टिकिट है और उसमें भी कैंसिलेशन चार्ज 3000 ह्लश 3500 तक शुल्क काट लिया जा रहा।
प्रति किलो वजन पर 450.00 प्रति किलो लगाया जा रहा है। 12 वर्ष से छोटा कोई बच्चा अकेला यात्रा करेगा तो उसके लिये अतिरिक्त पैसा देना पड़ रहा । खिलाडिय़ों को खेल का सामान साथ ले जाने के लिये अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है। हवाई जहाज़ में फ्रंट सीटिंग के लिये प्रति यात्री 1500/- देना पडेगा । उसके बाद पाँचवी लाइन तक 350 प्रति यात्री देना पड़ रहा है। उसके बाद 250 और उसके बाद 150 प्रति यात्री देना पड़ रहा है।
एयरपोर्ट के काउंटर से बोडिंग कार्ड लेने पर 200 के लगभग शुल्क देना होगा। इंडिगो के टिकट केंसल किए जाने पर भी अलग अलग कैंसलेशन चार्जेस वसूल किया जा रहा है। सामान्य टिकिट पर कैंसल शुल्क 3000 से 3500/- रुपये तक लगता है। ऐसे और भी बहुत से शुल्क वसूल किए जा रहे है।


