रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 मई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सम्मेलन का छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर राज्यगीत के साथ की शुरुआत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रम मंत्री, डॉ शिव कुमार डहरिया। मंच पर उपस्थित है पूर्व सांसद नंद कुमार साय, विधायक मोहन मरकाम और संगीता सिन्हा, महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय, खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन तथा विशिष्ट अतिथि शफी अहमद, तथा सुशील सन्नी अग्रवाल सहित उपस्थित हैं।
अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि श्रमिकों को सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र की शुरुआत की गई है। इस केंद्र के माध्यम से श्रमिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। पहले चरण में आरंग और पाटन में ये केंद्र शुरू किए गए।
टोल फ्री नंबर 07713505050 पर कॉल करके श्रमिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।उन्होने कहा कि श्रमेव जयते ऐप में श्रमिक मोबाइल के माध्यम से आसानी से अपना पंजीयन कर सकते हैं।
पिछले साढ़े 4 सालों में 2 लाख 94 हजार से अधिक श्रमिकों का पंजीयन श्रम कार्यालय में हुआ है और इन श्रमिकों को रोजगार भी मिला है।मेधावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति राशि को बढ़ाया गया है। 10-12वीं में पढ़ाई करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को 85त्न से अधिक अंक लाने पर 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि।श्रमिकों के जीवन में बदलाव लाने के लिए नवीन योजनाओं की शुरुआत। ई-रिक्शा अनुदान की राशि 50 हजार से बढ़ाकर 01 लाख रुपये किया गया है।
उन्होने कहा कि पिछले 4 वर्षों में श्रमिकों के कल्याण के लिए 13 नई योजनाएं संचालित की गई हैं और योजना के अंतर्गत एक सौ 72 करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्रदान की गई हैश्रमिकों के हितों एवं अधिकारो के संरक्षण के लिए हमेशा कार्य किया जाएगा।श्रमिकों को सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र की शुरुआत की गई है। इस केंद्र के माध्यम से श्रमिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। टोल फ्री नंबर 07713505050 पर कॉल करके श्रमिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
50 किमी तक मुफ्त सफर
1 मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर मंथली सीजन टिकट कार्ड योजना के अंतर्गत ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो निर्माण कार्य के लिये अपने घर से अन्य स्थानों पर रेल/ बस के माध्यम से प्रतिदिन आना जाना (यात्रा) करते है। उन्हें मंडल द्वारा रेल मंडल एवं परिवहन विभाग तथा नगर निगम द्वारा निर्धारित दर अनुसार 50 कि0मी0 तक यात्रा हेतु मासिक टिकट कार्ड (रूस्ञ्ज) प्रदाय किया जायेगा, जिसके माध्यम से ऐसे श्रमिकों को यात्रा पर होने वाला संपूर्ण व्यय छ0ग0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल करेगा।
1 मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की कार्यस्थल में दुर्घटना मृत्यु पर देय सहायता राशि रूपये 1.00 लाख से बढ़ाकर रूपये 5.00 लाख तथा स्थायी दिव्यांगता पर देव सहायता राशि रूपये 50 हजार से बढ़ाकर रूपये 2.50 लाख किया जा रहा है। साथ ही अपंजीकृत श्रमिक कार्यस्थल पर दुर्घटना से मृत्यु होने पर रूपये 1.00 लाख सहायता।
1 मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना : मंडल द्वारा इस योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक निर्माण श्रमिकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से योजना के पूर्व प्रावधान को अधिक्रमित करते हुए नवीन आवास क्रय / नवीन आवास निर्माण के लिये एकमुश्त राशि रूपये 50,000/- अनुदान।
दुर्घटना में चिकित्सा सहायता योजना इस योजना का नाम परिवर्तित होकर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजनाज्ज् के नाम से जाना जाएगा, साथ ही अब इस योजना अंतर्गत हृदय की शल्य क्रिया, गुर्दा का प्रत्यारोपण, लीवर का प्रत्यारोपण, मस्तिक की शल्य क्रिया, रीढ़ की हड्डी की शल्य क्रिया, पैर के घुटने की शल्य क्रिया, कैंसर ईलाज, लकवा ग्रसित जैसे गंभीर बीमारी से पीडि़त पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को शासन के अन्य योजनाओं के अतिरिक्त रूपये 20,000/- तक अनुदान।


