रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 नवम्बर। प्रदेश में उत्तर भारत से शुष्क, और ठंडी हवाओं का आना जारी है। इसके कारण तापमान में गिरावट का दौर जल्द शुरू होगा। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह और शाम के वक्त ठंड बढऩे लगी है। वहीं ज्यादातर हिस्सों में सुबह के समय हल्की धुंध भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में पारा और भी गिर सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि मैदानी इलाकों छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड व उड़ीसा जैसे राज्यों में जल्द ही ठंड बडऩे की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर डिप्रेशन तमिलनाडु की ओर बढ़ेगा। इसके असर के कारण पहाड़ों पर दोबारा बर्फबारी संभव है। इससे कई राज्यों का तापमान 10 से 12 डिग्री से नीचे लुढक़ सकता है।
एमआईडी के मुताबिक, दक्षिण भारतीय राज्यों में अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 20 से 22 नवंबर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं आंध्र प्रदेश में 21 व 22 नवंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
स्काई मेट वेदर मौसम एजेंसी के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। यह पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और 19 नवंबर के आसपास एक डिप्रेशन में बदल सकता है।


