रायपुर

तालाब में करंट फैलाकर दोस्तों ने ही की थी हत्या
07-Nov-2022 2:54 PM
तालाब में करंट फैलाकर दोस्तों ने ही की थी हत्या

एक दोस्त की पत्नी और दूसरे की बहन से अवैध संबंध की शंका थी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 नवम्बर।
परसदा क्रिकेट स्टेडियम के गार्ड की तीन वर्ष पूर्व हुए अंधे कत्ल का खुलासा हुआ है। इस हत्या में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
वर्ष 2019 में अज्ञात अरोपियों द्वारा की गई थी चरित्र शंका के चलते ग्राम परसदा निवासी देवेश जांगड़े की हत्या की गई थी। उसकी लाश परसदा के पटखनिया तालाब के पास मिली थी। देवेश की हत्या उसके साथियों ने ही की थी।
रविवार को पुलिस अफसरों ने मीडिया के समक्ष आरोपियों को पेश कर पूरे मामले का खुलासा किया। इसके मुताबिक 29 सितंबर 19 को चमन जांगड़े ने  मंदिर हसौद थाने में सूचना दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई देवेश जांगड़े बिना किसी को बताये कहीं चले गया है, जो अभी तक घर वापस नहीं आया है। पुलिस ने गुम इंसान  कायम कर जांच में लिया।

अगले ही दिन  चमन जांगड़े ने ही पुलिस को सूचना दी कि परसदा स्थित पनखटिया तालाब के मेढ़ के किनारे उसके छोटे भाई का शव मिला है। इस पर धारा 174 दर्ज कर जांच में शुरू की
 शव की  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने  किसी ठोस एवं भोथरे वस्तु से शरीर के विभिन्न जगहों पर वार करने से आई चोटें एवं गला दबाने  से मौत होना बताया। हत्या पश्चात् अज्ञात आरोपी द्वारा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को तालाब में फेंक दिया।
 पुराने मामलों की जांच के दौरान पुलिस को क्लू मिला कि हत्या के पूर्व अंतिम बार मृतक देवेश जांगड़े को  उसके साथी अमन जांगड़े, चंदशेखर एवं कमलेश के  पनखटिया तालाब में मछली पकडऩे गया था। जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस ने  अमन जांगड़े को पकडक़र कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने द् बताया  कि देवेश जांगड़े परसदा क्रिकेट स्टेडियम में गार्ड के रूप में कार्यरत था। देवेश पर, गांव के ही चंदशेखर जांगड़े की पत्नी के साथ अवैध संबंध की शंका थी। एक अन्य आरोपी के बहन के साथ संबंधों की भी चर्चा गांव में हो रही थी। इसी बीच चंदशेखर जांगड़े ने अमन जांगड़े एवं कमलेश को देवेश जांगड़े को जान से मारकर रास्ते से हटाने की बात कही और सबने मिलकर देवेश जांगड़े की हत्या की योजना बनाई।

योजना के अनुसार चंद्रशेखर जांगड़े एवं अमन जांगड़ेे मृतक देवेश जांगड़े को पहले लाखौली  ले जाकर शराब पिलाये, उसके पश्चात् तीनों मृतक देवेश जांगड़े के मोटर सायकल में बैठकर  पटखनिया तालाब पहुंचे। जहां कमलेश  मौजूद था। वहां उन्होने अपना शर्ट व मोबाईल उतार कर चंद्रशेखर के ईशारे पर अमन व कमलेश मृतक देवेश को लेकर तालाब के दूसरी ओर गये। जहां वे बिजली के तार से तालाब के पानी में करंट फैलाकर मछली पकडऩे लगे। इसी बीच मौका पाकर सुनियोजित तरीके से अमन जांगड़े एवं कमलेश ने मारपीट कर धक्के से नीचे गिरा दिया व मछली पकडऩे वाले बिजली के तार से मृतक देवेश जांगड़े का गला घोंट कर उसकी जान ले ली। तथा अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से मृतक के शव को तालाब के किनारे छिंद पेड़ के ठूंठ व झाडिय़ों में छिपा दिया। इस खुलासे पर पुलिस ने  दो आरोपी चंद्रशेखर जांगड़े एवं कमलेश निवासी ग्राम परसदा को भी पकड़ा गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिजली का तार जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
 


अन्य पोस्ट