रायपुर

ओवरटेक के विवाद में जानलेवा हमला, फैक्ट्री में भी चाकूबाजी
15-Jul-2022 6:31 PM
ओवरटेक के विवाद में जानलेवा हमला, फैक्ट्री में भी चाकूबाजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 जुलाई। टिकरापारा इलाके में ओवर टेक के विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। तीन लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू से वार करते हुए गंभीर चोंटे पहुंचाई। जख्मी हालत में युवक को रास्ते में छोडक़र भाग निकले। परिजनों के थाना पहुंचने के बाद हमलावरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया घटना 13 जुलाई रात की है। रिंग रोड मठपुरैना दुर्गा मंदिर के पास में आलम खान नामक युवक के साथ उसके साथ पहुंचे दो अन्य लोगों ने कुशालपुर निवासी त्रिभुवन सिंह धु्रव को जख्मी कर दिया। बताया गया त्रिभुवन के साथ ओवर टेक करने को लेकर आरोपियों ने विवाद किया। रात आठ बजे रास्ता रोकते हुए त्रिभुवन से मारपीट की। आरोपी ने इसी बीच धारदार चाकू निकालकर हमला कर दिया। उरला क्षेत्र में भी एक मजदूर पर चाकू से हमला करने का मामला थाने तक पहुंचा। यहां पर पुलिस ने सूरज निषाद के खिलाफ कार्रवाई की। बताया गया सूरज ने ग्रेवटी इस्पात कंपनी में रवि साहू के सीने और पेट में धारदार चाकू से हमला किया। मामले में धारा 307 के तहत अपराध दर्ज किया गया। हमले के पीछे पुरानी दुश्मनी बताई जा रही।


अन्य पोस्ट