रायपुर

बेची सरकारी जमीन, रायपुर में धोखाधड़ी का केस
12-May-2022 6:14 PM
बेची सरकारी जमीन, रायपुर में धोखाधड़ी का केस

सिविल लाइंस थाना पुलिस की कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 मई। बेमेतरा के नवागढ़ में मौजूद सरकारी जमीन को बेचने फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस मामले में कोर्ट के आदेशानुसार सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए छानबीन शुरू की है। मामले में गुरूवार को बताया गया, टिकरापारा चौहान, युराज बंजारे और रमेश कुमार नामक व्यक्ति ने विनय अग्रवाल निवासी समता कॉलोनी से ठगी की। विनय ने मामले में कोर्ट जाकर परिवाद दायर किया था। कोर्ट के आदेशानुसार सिविल लाइंस थाना में केस दर्ज किया गया। विनय ने बताया कि आरोपियों ने बेमेतरा के नवागढ़ में अपना जमीन होना बताया था। आरोपियों ने वहां पर 0.65 हेक्टेयर जमीन दिखाकर उसकी सौदेबाजी की। जमीन बिक्री कर रकम भी प्राप्त कर लिया। जब इस जमीन के बारे में आगे पतासाजी की गई तब फर्जीवाड़ा सामने आया। आरोपियों ने जिस जमीन को अपना बताया था वह आज भी सरकारी खाता बही में दर्ज है। सरकारी जमीन को फर्जी तरीके से आरोपी ने धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया।


अन्य पोस्ट