रायपुर
मड़ई मेले में चाकूबाजी, युवक गंभीर
07-Mar-2022 4:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 मार्च। तिल्दा नेवरा क्षेत्र में मड़ई मेला घुमने पहुंचे एक युवक पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। पेट में चाकू घोंपने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में युवक को अस्पताल दाखिल कराया गया। युवक का नाम संजय यादाव है। उपचार के बाद डॉक्टरों ने संजय की हालत गंभीर बताई है। पुलिस ने बताया रविवार के दोपहर संजय अपने दोस्त दीपक के साथ में मड़ई मेला देखने पहुंचा था। इस दौरान मेले में कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। झगड़ा करने वालों में से किसी ने संजय से विवाद करते हुए हमला कर दिया। संजय से गाली गलौज करने पर ने अपने जेब से चाकू निकालकर पेट में हमला कर दिया। दो से तीन वार करने पर संजय को गंभीर चोंटे आई। पुलिस ने संजय के अस्पताल दाखिले के बाद हमलावर युवक के खिलाफ में अपराध दर्ज कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे