रायपुर
5 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
05-Mar-2022 4:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 मार्च। गुढिय़ारी पुलिस ने पांच किलो गांजा के साथ एक पुराने बदमाश की गिरफ्तारी की है। शनिवार को आरोपी हबीब खान के पकड़े जाने के बाद उसे जेल दाखिल कराया गया। इसके पहले पुलिस ने मोहल्ले में आरोपी का जुलूस भी निकाला। पुलिस ने बताया, आरोपी के संदिग्ध हालत में घुमने की जानकारी मिली थी। मुखबीर से लोकेशन का पता चलने पर जनता कॉलोनी जाकर आरोपी हबीब को दबोचा। आरोपी की निशानदेही पर बताए गए ठिकानों में तलाशी ली यहां से पांच किलो गांजा बरामद हुआ। गांजा की कीमत लगभग पचास हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे