रायपुर
छेरछेरा पर भाजयुमो ने बेरोजगारी भत्ता और रोजगार मांगा
17-Jan-2022 5:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जनवरी। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेशभर में छेर छेरा पर सीएम भूपेश बघेल से बेरोजगारी भत्ता और रोजग़ार की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि छेर छेरा छत्तीसगढ़ में दान की परंपरा हैं परंतु इस मौके पर मोर्चा छत्तीसगढ़ के युवाओं का हक मांगने उनका अधिकार मांगने प्रदेशभर में निकला।
मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि भाजयुमो कार्यकर्ता प्रदेशभर में प्रमुख चौक चौराहों और नुक्कड़ पर यह प्रदर्शन किया।।उन्होंने प्रदेश सरकार पर छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजग़ार के नाम पर लगातार ठगने और छलने का आरोप लगाया हैं ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे