रायपुर

सीएम की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 12 को
11-Dec-2021 5:32 PM
सीएम की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 12 को

रायपुर 11 दिसंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 24 वीं कड़ी का प्रसारण 12 दिसंबर रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार नवा छत्तीसगढ़ और न्याय के तीन वर्ष  विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे।

लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।


अन्य पोस्ट