रायपुर
संकल्प पत्र छलावा-लिया जाए शपथ पत्र- रिजवी
17-Oct-2021 5:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 अक्टूबर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मीडिया प्रमुख इकबाल अहमद रिजवी ने भारत निर्वाचन आयोग को एक महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए पत्र प्रेषित कर कहा है कि प्राय: अभी तक देखा गया है कि विभिन्न राजनैतिक दल चुनाव पूर्व जारी दलीय संकल्प पत्र में प्रलोभनार्थ वादे कर जनता से वोट हासिल करते चले आ रहे हैं क्योंकि संकल्प पत्र की घोषणाए कोई भी दल पूरा नहीं कर पाता है तथा जनता अपने आपको छला सा महसूस करती है। उस दल के विरूद्ध कोई कानूनी कार्यवाही भी नहीं हो सकती है।
संकल्प पत्र में बड़े-बड़े प्रलोभन के वादे जैसे पन्द्रह लाख रूपए प्रत्येक परिवार के खाते में जमा किए जाऐंगे तथा एक वर्ष में दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध किए जाने का संकल्प लिया जाता है परन्तु हासिल शून्य आता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


