रायपुर
कोरोना की वजह से कैदियों को राखी नहीं बांध पाई बहनें
22-Aug-2021 9:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अगस्त। इस साल भी कोरोना की वजह से सेंट्रल जेल में बंद कैदियों को उनकी बहनें राखी नहीं बांध पाई। बड़ी संख्या में महिलाएं अपने कैदी भाईयों के लिए राखी लेकर पहुंची थीं।
जेल में काउंटर बनाया गया था जहां महिलाएं अपने भाईयों के लिए राखी दे रही थीं। जेल कर्मचारियों द्वारा कैदी का नाम नोट कर उन तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी। मिठाई ले जाने पर भी बंदिश थी। फिर भी बड़ी संख्या में महिलाएं राखी बांधने के लिए पहुंची थी, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। कोरोना गाइडलाइन की वजह से जेल परिसर में राखी बांधने को प्रतिबंधित रखा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


