रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 28 नवंबर। युवती से छेडख़ानी करने और उसकी फोटो मोबाइल स्टेटस पर डालने की शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, पीडि़त युवती ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि लगभग दो वर्ष से उसकी आरोपी अजीत मालाकार सेमरा पुसौर, वर्तमान पता चांदमारी, रायगढ़) से जान-पहचान थी और बातचीत होती थी। परिजनों को जानकारी होने के बाद युवती ने बातचीत बंद कर दी, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी फोन पर संपर्क करने का प्रयास करता रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, 4 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे आरोपी युवती के घर पहुंचा और बातचीत न करने पर हाथ-बांह पकडक़र छेडख़ानी की तथा उसकी फोटो अपने मोबाइल स्टेटस पर लगाई।
युवती की लिखित शिकायत के आधार पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध दर्ज किया गया। महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और वैधानिक प्रक्रिया के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा।