रायगढ़

पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश
22-May-2026 4:26 PM
पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश

रायगढ़, 22 मई। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पूसलदा से बड़ी घटना सामने आई है जिसमें आम के पेड़ में एक व्यक्ति की झूलती हुई लाश मिली।

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पुसल्दा में आम के पेड़ में एक लाश मिलने की खबर से गॉव मे सनसनी मच गई मृतक की पहचान अनत राम राठिया (63) ग्राम पुसल्दा के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना 19 मई की रात्रि 11 बजे से 20 मई की सुबह 08 बजे के मध्य की बताई जा रही है। परिजनों की सुचना पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने सुपुर्द लेकर शव पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है वही मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। घरघोड़ा पुलिस के बताये अनुसार प्रथम दृष्टया फांसी लगाने से दम घुटने के कारण मौत का कारण बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जाँच के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। 


अन्य पोस्ट