रायगढ़

स्वागत द्वार से टकराई वाहन, ट्रांसपोर्टर सहित दो की मौत, दो गंभीर
22-May-2026 4:22 PM
स्वागत द्वार से टकराई वाहन, ट्रांसपोर्टर सहित दो की मौत, दो गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 22 मई। रायगढ़ जिले में गुरुवार की शाम तेज रफ्तार कैम्पर वाहन गांव के स्वागत गेट से टकरा गई। इस घटना ने दो की मौके पर मौत हो गई। दो लोगों का अभी भी अस्पताल में इलाज जारी है। उक्त घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की शाम तमनार की तरफ से घरघोड़ा तरफ आ रही एक कैम्पर वाहन झरियापाली और देवगढ़ के पास पहुंची ही थी। इस बीच चालक अपने वाहन का संतुलन खो बैठा। जिससे कैम्पर वाहन गांव के स्वागत गेट से जा टकराई। इस घटना में सत्येंद्र पांडेय 45 साल और रोहित कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जितेंद्र सिंह 56 साल के अलावा विपिन सिंह 38 साल को भी गंभीर चोट आई है।

इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई, जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायलों को घरघोड़ा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि कैम्पर वाहन में सवार लोग कोरबा जिले के रहने वाले हैं, और ट्रांसपोर्टिंग का काम करते थे। वर्तमान में तमनार क्षेत्र में उनका ट्रांसपोर्ट का चल रहा था। आज शाम काम खत्म करने के बाद वे लोग वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी बीच यह घटना घटित हो गई है।

इस मामले में घरघोड़ा पुलिस का कहना है कि वाहन के गांव के स्वागत गेट से टकरा जाने की घटना में दो लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग पंचनामा करवाई पश्चात पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 


अन्य पोस्ट