रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 13 मई। रायगढ़ जिले में तेंदूपत्ता तोड़ते समय पेड़ से गिरकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।
रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अलोला निवासी एक ग्रामीण अपनी पत्नी के साथ तेंदूपत्ता तोडऩे मड़वाताल घाट के जंगल की तरफ गया हुआ था। बताया जा रहा है ग्रामीण तकरीबन 50 फीट ऊपर पेड़ में चढक़र तेंदूपत्ता तोड़ रहा था और नीचे उसकी पत्नी पत्तो को इक_ा कर रही थी।
इसी बीच अचानक संतुलन बिगड़ जाने से ग्रामीण नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
बहरहाल इस घटना की जानकारी मिलते ही कापू पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।


