रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 11 मई। महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने महिला संबंधी दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए रेप और छेडख़ानी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
महिला थाना में 8 मई को पीडि़त युवती ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 में उसकी पहचान मोबाइल के माध्यम से आरोपी अकबर अली से हुई थी। युवती के अनुसार आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर वर्ष 2022 में रायगढ़ बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए।
शिकायत में यह भी कहा गया कि बाद में आरोपी उसे दिल्ली ले गया, जहां दोनों कुछ समय तक साथ रहे। युवती का आरोप है कि फरवरी 2026 में आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी अकबर अली रायगढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(अ) भी जोड़ी गई है।
एक अन्य मामले में महिला ने 7 मई को शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी अरविंद कुमार गुप्ता उस पर अशोभनीय टिप्पणी करता था और विरोध करने पर गाली-गलौच करता था।
शिकायतकर्ता के अनुसार 6 मई की रात आरोपी ने कथित रूप से उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और विरोध करने पर ईंट मारकर चोट पहुंचाई।


