रायगढ़

दवाई दुकान में चोरी
11-May-2026 4:35 PM
दवाई दुकान में चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 11 मई। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिरीगुड़ा में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मेडिकल दुकान में चोरी की।

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात चोर मेडिकल दुकान का ताला तोडक़र अंदर घुसे और दुकान में रखी अलमारी का लॉक भी तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अलमारी में रखे करीब 25 हजार रुपये नगद चोर अपने साथ ले गए। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी छेड़छाड़ की। कैमरे में दर्ज समय के अनुसार घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है, क्योंकि उसी दौरान कैमरा बाधित हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल संचालक ने तत्काल धरमजयगढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 


अन्य पोस्ट