रायगढ़

बांसाझार में सचिव के रवैये से नाराज ग्रामीण, स्थानांतरण की उठी मांग
11-May-2026 2:42 PM
बांसाझार में सचिव के रवैये से नाराज ग्रामीण, स्थानांतरण की उठी मांग

रायगढ़, 11 मई। धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बाँसाझार में पदस्थ सचिव की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव न तो पंचायत कार्यालय नियमित रूप से आते हैं और न ही पंचायत के कार्यों में रुचि लेते हैं। हालात यह हैं कि किसी आवश्यक कार्य के लिए ग्रामीण फोन करते हैं तो उनका फोन तक नहीं उठाया जाता, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सचिव की लापरवाही और उदासीन रवैये के कारण पंचायत के कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं तथा लोगों के जरूरी काम समय पर नहीं हो पा रहे हैं। इसी वजह से ग्रामीण अब सचिव के स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ग्रामीण अपनी इस समस्या को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के समक्ष रखने के साथ-साथ आगामी दिनों में हाटी में आयोजित होने वाले सुशासन शिविर में भी उठाने की तैयारी में हैं।


अन्य पोस्ट