रायगढ़

ट्रैक्टर में दबकर चालक की मौत
06-May-2026 10:03 PM
ट्रैक्टर में दबकर चालक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 6 मई। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम डारआमा में बीती रात दर्दनाक सडक़ हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डारआमा निवासी दौलत राम धनवार (35 वर्ष), पिता श्यामलाल धनवार, दाना लेने के लिए घर से निकले था। देर रात लगभग 1 बजे के आसपास वे ट्रैक्टर से वापस घर लौट रहा था। रास्ता संकरा और फिसलन भरा होने के साथ ही बारिश होने के कारण ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो बैठा। नियंत्रण बिगडऩे के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक दौलत राम ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और इंजन के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट