रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 17 मई। जिला मुख्यालय सहित शहर के आसपास ग्रामीण इलाकों में वट सावित्री का व्रत श्रद्धालु महिलाओं के द्वारा श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान 16 श्रृंगार से सुज्जजित महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना करते हुए रक्षा सूत्र बांधकर अपने पति की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान कई स्थानों पर महिलाओं का वट वृद्ध की विशेष पूजा अर्चना करते देखा गया।
रायगढ़ पूर्वांचल के सभी गांवों के तालाबों पोखरों और वट वृक्ष के नीचे सुहागिन महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने अपने अपने पतियों के दीर्घायु होने की कामना के साथ वट सावित्री व्रत का पालन करते हुए पूजा अर्चना किया। वट वृक्ष के नीचे विधिवत पूजा अर्चना के साथ वट वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधी गई।
ग्राम महापल्ली के विभिन्न तालाबों पोखरों में सुहागिन महिलाओं ने पूजा अर्चना किया। डबरी तालाब स्थित वट वृक्ष की पूजा सदियों से करते आ रहे हैं। व्रती महिलाएं वट वृक्ष की पूजा के साथ साथ महादेव जी की पूजा अर्चना किया उसके बाद हनुमान मंदिर प्रांगण में समूह में एकत्रित हो कर पूजा अर्चना किया गया तथा पुजारी से वट सावित्री व्रत कथा महिमा का श्रवण किया। भद्रकाली दरबार में भी व्रत का आयोजन किया गया था जहां व्रती महिलाएं पूजा अर्चना किया।


