रायगढ़

ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर
13-Apr-2026 4:04 PM
ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 13 अप्रैल। घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने निकल कर आ रही है जहां अमलीडीह के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों जबरदस्त तरीके से टक्कर मार दिया है टक्कर इतनी जबरदस्त होना बताया जा रहा है बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। वही एक की हालात गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी तेज रफ्तार कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल को मारते हुए सडक़ से नीचे उतर गई है। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने घटना कि सूचना घरघोड़ा पुलिस को दे दी है। सूचना पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

सूत्रों के अनुसार बाइक सवार बिजना रायगढ़ क्षेत्र के बताये जा रहे है जिसमे महिला पुरुष की मौत हो गई है लडक़ी की हालात गंभीर बताई जा रही है पुलिस ने गंभीर हालात में लडक़ी को घरघोड़ा हॉस्पिटल ले आई है।


अन्य पोस्ट