रायगढ़

आजीविका सेवा केंद्र का उद्घाटन
10-Apr-2026 7:03 PM
आजीविका सेवा केंद्र का उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 10 अप्रैल। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत आजीविका सेवा केंद्र क्लस्टर पोड़ विकासखंड अभनपुर जिला रायपुर के द्वारा ग्राम पंचायत डंगनिया में दुकान का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रह्मानंद साहू सभापति जनपद पंचायत अभनपुर के द्वारा श्रीफल तोडक़र किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रोशनी साहू सरपंच ग्राम पंचायत डंगनिया, क्लस्टर के अध्यक्ष धनेश्वरी साहू,सचिव चंद्रिका साहू,निलेश बघेल,सुमित सर ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला अधिकारी, राकेश बघेल ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक अधिकारी, सोहद्रा ध्रुव क्षेत्रीय समन्वयक,जितेंद्र साहू , गोस्वामी हल्का पटवारी,  मोहिनी साहू, रामेश्वरी साहू, विनीता साहू, शिव कुमारी साहू, योगेश्वरी चंद्राकर, छोटू साहू,अमरिका जांगड़े कलस्टर लेखपाल,अर्चना साहू, पूर्णिमा ध्रुव, निर्मला यदु, भगवती साहू, कृति पाटकर,जमुना सूर्यवंशी एवं उन्नति महिला क्लस्टर संगठन के अंतर्गत आने वाले गांव के कृषि सखी, उद्योग सखी, पशु सखी, सक्रिय महिला ग्राम संगठन के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

मुख्य अतिथि ब्रह्मानंद साहू ने बताया कि इस आजीविका सेवा केंद्र में लोगों को कई सुविधाएं कृषि आधारित किफायती सब्जी व फसल बीज, कीटनाशक दवाई, ड्रोन की सुविधा, खाद, सब्जी फूल फल के सीडिंग, पशुपालन आधारित वैक्सीनेशन,कोल्ड चेन,देसी मुर्गी चूजे,मुर्गी दाना,मछली दाना, कृत्रिम गर्भाधान, उत्पादन प्रसंस्करण के अंतर्गत मसाला प्रसंस्करण, धान प्रसंस्करण, तिलहन प्रसंस्करण आदि आगे चलकर यह सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि क्लस्टर संगठन से जुड़े महिलाएं अपने-अपने गांव में कृषि बड़ी का काम करते हैं वे सभी सर्वप्रथम इसी सेवाकेंद्र से खाद बीज दवाई खरीदें जिससे उनको डबल आमदनी होगी। बेचने से जो लाभ होगा उसका अंश राशि पुन: उनको प्राप्त होगा जिससे उन्नति महिला संगठन के दीदियों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

 ग्राम पंचायत के सचिव शंभू साहू ने कार्यक्रम का संचालन किया। ब्लॉक व जिला के अधिकारियों ने आजीविका सेवा केंद्र से होने वाले फायदा के बारे में बताया। सचिव साहू के द्वारा ग्राम पंचायत डंगनिया में अतिरिक्त कमरा निर्माण की मांग रखी गई।


अन्य पोस्ट