रायगढ़

गांजा तस्करी, छेड़छाड़ और चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार
08-Apr-2026 8:33 PM
गांजा तस्करी, छेड़छाड़ और चोरी में 3 आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 8 अप्रैल। जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत तमनार पुलिस को तीन अलग-अलग मामलों में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस ने एनडीपीएस, पॉक्सो और चोरी के मामलों में फरार 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

 गांजा तस्करी में फरार आरोपी गिरफ्तार

तमनार पुलिस ने पूर्व में दर्ज गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे आरोपी सुबोध को गिरफ्तार किया है।

यह मामला 26 फरवरी का है, जिसमें पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 12.410 किलोग्राम गांजा जब्त किया था।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया तथा उसके पास से 2,000 रुपये नकद भी बरामद किए गए।

छेड़छाड़ में फरार आरोपी पकड़ाया

ग्राम कसडोल के घटेश्वरी मंदिर में बालिका से छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी राजेन्द्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी। आरोपी को संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

चोरी का आरोपी गिरफ्तार, कॉपर वायर बरामद

सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी के मामले में पुलिस ने मुजम्मिल हक उर्फ शहंशाह (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में आरोपी के कब्जे से करीब 10 किलो कॉपर वायर बरामद किया गया। यह चोरी का सामान खरीदने के आरोप में संलिप्त पाया गया।


अन्य पोस्ट