रायगढ़

13 टन अवैध कबाड़ पकड़ाया
01-Apr-2026 3:50 PM
13 टन अवैध कबाड़ पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 1 अप्रैल। पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध स्क्रैप परिवहन पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बारह चक्का डाला बॉडी ट्रक में लोड भारी मात्रा में कबाड़ जब्त किया है। 

जानकारी के अनुसार 30 मार्च को पूंजीपथरा पुलिस को सूचना मिली थी कि तमनार चौक की ओर एक ट्रक में अवैध स्क्रैप कबाड़ लोड कर लाया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की। चालक ने अपना नाम रमेश यादव (40 ) निवासी जिला आजमगढ़ (उ.प्र.) बताया।  वाहन की तलाशी लेने पर ट्रक में करीब 13 टन 700 किलोग्राम लोहे-टीना का कबाड़ स्क्रैप लोड पाया गया, जिसकी कीमत लगभग 2,87,700 रुपये आंकी गई। चालक से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। संदेह होने पर ट्रक (कीमत लगभग 10 लाख रुपये) सहित स्क्रैप को जब्त कर आरोपी रमेश यादव पिता डल्लू यादव (40) सा. रसूलपुर पो. बीनापारा थाना सरायमीर जिला आजमगढ उत्तरप्रदेश विरुद्ध धारा 35(क)(ड) 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के साथ प्रधान आरक्षक राधेश्याम कमल एवं आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी की सक्रिय भूमिका रही। 


अन्य पोस्ट