रायगढ़

स्कूटी चोरी, आरोपी गिरफ्तार
21-Mar-2026 3:07 PM
स्कूटी चोरी, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 21 मार्च। होली के दिन बोईरदादर चौक क्षेत्र से चोरी हुई स्कूटी के मामले में चक्रधरनगर और कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को उस समय पकड़ा गया जब वह चोरी की स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था।

मामले के संबंध में थाना चक्रधरनगर में प्रार्थी दीपक निषाद (48 वर्ष), निवासी बाजीरावपारा जूटमिल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 04 मार्च को वह अपने दोस्त को गोपालपुर छोडक़र लौट रहा था। बोईरदादर चौक से पहले उसने स्कूटी को सडक़ किनारे चाबी लगी स्थिति में खड़ी कर दी और नीचे उतरकर गया, इसी दौरान अज्ञात चोर स्कूटी चोरी कर फरार हो गया। रिपोर्ट पर  धारा 303(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मुखबिर सूचना पर चक्रधरनगर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गोवर्धनपुर शराब दुकान के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को स्कूटी के साथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भूपेन्द्र शर्मा (55 वर्ष), निवासी ग्राम खम्हार थाना खरसिया जिला रायगढ़ बताया। प्रारंभ में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने होली के दिन बोईरदादर चौक के पास से स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी स्कूटी को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर चोरी की स्कूटी बरामद कर ली गई है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में भेजा गया है।


अन्य पोस्ट