रायगढ़

झोलाछाप डॉक्टर की हत्या
20-Feb-2026 4:24 PM
झोलाछाप डॉक्टर की हत्या

 स्वेटर से ढंका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 20 फरवरी। रायगढ़ पूर्वी अंचल के ग्राम बेहरापाली गांव में उस समय सन सनी फैल गई जब जब गांव के पेशे से झोला छाप चिकित्सक सत्यानंद प्रधान की लाश गांव से आधा किलोमीटर दूर कूर नाला में बने रपटा पुल से कुछ दूर आगे कोलाई बहाल सीमा पर लहूलुहान लाश मिली। लाश के कुछ दूर मोटर सायकल पड़ा था तो वही लाश के आस पास इलाज के दौरान उपयोग में लाए जाने वाले बैग व कागजात बिखरे पड़े थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर शाम जब सत्यानंद घर नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढने निकले,उसका फोन लगाया गया लेकिन नहीं लगा। सुबह उसकी लाश मिली। मामले की जानकारी चक्रधर नगर थाने में दी गई वही मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही पंचनामा करते हुए शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। वही डॉग स्क्वायड के माध्यम से भी पतासाजी की गई। हत्या के पीछे कौन लोग हैं इसके लेकर मृतक के बड़े भाई किरण प्रधान ने गांव के दो लोगों पर शक जाहिर किया है। गांव के लक्ष्मी पटेल और आर्यन भगत का नाम सामने आ रहा है जिसका मृतक के साथ पूर्व में वाद विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। संभवत: कुछ समय बाद मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।


अन्य पोस्ट