रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 2 जनवरी। जिले के तमनार ब्लाक में 27 दिसंबर को हुई घटना के बाद मीडिया में तेजी से एक महिला सिपाही के साथ हो रही बर्बरता व दरिंदगी की वीडियो सामने आने के बाद रायगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि तमनार में जो कानून व्यवस्था की स्थिति बनी हुई थी उसमें एक बहुत ही अमानवीय घटना हुई उसमें हमारे महिला आरक्षक के साथ जो घटना हुई है उसमें तत्काल गंभीर धाराओं जैसे कि हत्या के प्रयास, लूट करना, सील भंग करने की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है और अभी तक इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है बाकी अन्य आरोपियों की तलाश वीडियो फुटेज तथा अन्य प्रयासों से जानकारी एकत्रित की जा रही है और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी और सभी की सजा सुनिश्चित की जाएगी। जो भी मामला बना हुआ है वह काफी गंभीर और संवेदनशील है उसको हम पूरी गंभीरता से डील कर रहे हैं।


