रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 3 मई। साइबर सेल व पूंजीपथरा पुलिस की छापेमारी में अवैध शराब बेच रही महिला व युवक को गिरफ्तार कर आरोपियों से 43 पाव अंग्रेजी शराब, 8 बीयर व 110 लीटर महुआ शराब जब्त किया।
कल शाम साइबर सेल और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना पूंजीपथरा अंतर्गत चंद्रहासिनी प्लांट के सामने झुग्गी में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय की सूचना पर रेड कार्रवाई किया गया। पुलिस ने मौके पर आरोपी विधीभूषण नंदे उर्फ विक्की (34) के कब्जे से 41 पाव अंग्रेजी गोवा शराब एवं 200 पन्नी पाउच महुआ शराब कुल 40 लीटर जब्त किया है।
वहीं ग्राम गेरवानी में महिला द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय की सूचना पर रेड कार्रवाई कर आरोपिया को हिरासत में लिया गया जिसकी निशानदेही पर उसके कोलाबाड़ी में अवैध बिक्री के लिए रखे 2 सिंबा बीयर, 06 सिंबा केन बीयर, 02 पाव अंग्रेजी शराब तथा 50 लीटर क्षमता वाली जरकिन में भरा 50 लीटर महुआ शराब एवं 10-10 लीटर क्षमता वाले दो जरकिन में भरा 20 लीटर महुआ शराब बरामद कर गवाहों के समक्ष जब्त किया गया है। दोनों कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 43 पाव अंग्रेजी शराब, 8 बीयर और 110 लीटर महुआ शराब कुल कीमत 18,090 का जब्त कर थाना पूंजीपथरा में दोनों आरोपियों पर पृथक-पृथक धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है।


