रायगढ़

उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति के वार्षिकोत्सव का आयोजन
13-Dec-2023 6:48 PM
उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति के वार्षिकोत्सव का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 13 दिसंबर। उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति के वार्षिकोत्सव व प्रतिभा पुरस्कार समारोह में बिभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  पंडित भवानी शंकर षडग़ी विद्यालय में आयोजितखेल प्रतियोगिता मे समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

शंख फुको में डॉ. सुचित्रा त्रिपाठी व जया षडग़ी को लोगों ने खूब सराहा,आलू चम्मच दौड़ में प्रथम आस्था पंथ, द्वितीय नेहा साहू, बोरा दौड़ नेहा साहू अथर्व पटनायक, शंख फुको प्रीति साहू वंदिता पटनायक शंख फुको (पुरुष वर्ग)प्रथम ब्रजेश पटनायकद्वितीय शैलेन्द्र नन्दे कुर्सी दौड़ (बालक बालिका वर्ग) प्रथम तनुश्री साहू द्वितीय रिया नन्दे कुर्सी दौड़ (महिला वर्ग) प्रथम शांतिप्रिया सतपथी द्वितीय दुलारी साहू, मेंढक दौड़ आस्था पंथ प्रथम द्वितीय अथर्व पटनायक, श्रेष्ठ साहू केरम (अंडर 19) पियूष साहू प्रथम दृश्यॉ पाणी द्वितीय केरम (अंडर 10)तनुश्री साहू प्रथम शालिनी साहू द्वितीय शतरंज (अंडर 19)संभव षडग़ी प्रथम दृष्टि पाणी द्वितीय, बैडमिंटन जूनियर शिबेश स्वाई प्रथम आयुष गुरु द्वितीय बैडमिंटन सीनियर विनीता पाणी प्रथम वंदिता पटनाइक द्वितीय रहीं। सभी कार्यक्रम मे बच्चों व महिलाओं की सहभागिता सराहनीय रही। कार्यक्रम को सफल बनाने मे पं. भवानी शंकर षडग़ी विद्यालय की प्रिंसिपल पूनम पाण्डेय व शिक्षका का अहम भूमिका रही।


अन्य पोस्ट