रायगढ़

सडक़ दुर्घटना में घायल एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
30-Nov-2023 2:39 PM
सडक़ दुर्घटना में घायल एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 30 नवंबर। कोड़ातराई के पास मंगलवार की रात सडक़ दुर्घटना में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार रैबार थाना पुसौर के दो युवक कन्हैया पटेल और धनेश्वर कुर्रे पेशी के लिए रायगढ़ आए थे। शाम 4 बजे वापस अपने गांव लौट रहे थे, कोड़ातराई पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मारी दी। सूचना के बाद दोनों घायल को मेडिकल कॉलज में भर्ती किया गया। जहां कन्हैया पटेल की मौत हो गई वहीं धनेश्वर कुर्रे गंभीर रूप से घायल है। दोनो बाइक से जा रहे थे। रात 10 बजे उसकी मौत हुई है। मामला जुटमिल थाना क्षेत्र का है।


अन्य पोस्ट