रायगढ़

चुनाव के चलते धान खरीदी केन्द्रों में नहीं पहुंच रहे किसान
22-Nov-2023 2:31 PM
चुनाव के चलते धान खरीदी केन्द्रों में नहीं  पहुंच रहे किसान

कई संग्रहण केन्द्रों में अब तक नहीं हो पाई बोहनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 22 नवंबर।
छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य में के तहत धान खरीदी 01 नवंबर से शुरू हो गई है, लेकिन बीते 21 दिनों बाद भी अब तक धान संग्रहण केन्द्रों में किसान अपना धान बेचने पहुंच नहीं रहे हैं जिसके चलते धान खरीदी केन्द्रों में बोहनी तक नहीं हो पा रही है।

‘छत्तीसगढ़’ ने इस मामले में किसानों से बात की तो उनका कहना था कि जमीन के रकबे संबंधी मामले में हो रही देरी के कारण वे परेशान हैं साथ ही साथ दिसंबर माह में होनें वाली नमी के कारण भी उनका धान संबंधित मंडियों तक लाने में दिक्कत हो रही है। किसान बताते हैं कि विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांगे्रस दोनों ही पार्टी ने बड़े-बड़े वादे किये हैं और सरकार बनने के बाद उनके दोनों हाथ में लड्डु हैं। बातचीत के दौरान किसान यह भी बताते हैं कि कुछ जगह खेतों में धान की कटाई नहीं होना भी एक बड़ा कारण है। धान संग्रहण केन्द्र के संचालक भी मानते हैं कि गिदावरी के तहत रकबे की जांच अधर में लटकना भी एक बड़ा कारण है।


अन्य पोस्ट