रायगढ़

कांग्रेस किश्तों में धान का 64 हजार देगी, वहीं भाजपा एक मुश्त 65 हजार-ओपी
08-Nov-2023 4:49 PM
कांग्रेस किश्तों में धान का 64 हजार देगी,  वहीं भाजपा एक मुश्त 65 हजार-ओपी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 8 नवंबर।
भाजपा प्रत्यासी ओपी चौधरी ने कहा किसान भाईयों को धान खरीदी के लिए भाजपा की गारंटी पर इतना विश्वास है कि रायगढ़ की मंडियों में धान नहीं आ रहा और किसान भाजपा की सरकार आने का इंतजार कर रहे है। सरिया मंडल के एक दर्जन गांवों में जन संपर्क करते हुए ओपी चौधरी ने कहा भाजपा की सरकार आने पर किसानों को एक एकड़ में 21 क्विंटल धान के लिए 3100 के हिसाब से 65 हजार एक सौ रुपए एक मुश्त मिलेंगे वहीं कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों को एक एकड़ के लिए 64 हजार रुपए किश्तों में मिलेंगे।

डबल इंजन सरकार की ताकत बताते हुए ओपी ने कहा कांग्रेस की सरकार में दम नहीं है इसलिए सरकार किसानों को एक मुश्त भुगतान नहीं कर पा रही है। महिलाओं को लेकर भी कांग्रेस की नियत में खोट है। भाजपा हर महिला के खाते में एक हजार रुपए प्रति माह डालेगी वहीं कांग्रेस ने महिलाओं को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। इसके पहले मोदी जी ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी 33: सुनिश्चित कर दी है। ओपी ने मोदी की गारंटी को कांग्रेस के भरोसे पर भारी है। कांग्रेस को विकास विरोधी बताते हुए कहा कांग्रेस युवाओं के शिक्षा को लेकर मौन है जबकि शिक्षा सबसे आवश्यक है। भाजपा की गारंटी में उच्च शिक्षा हेतु एआईआईएमएस की तर्ज पर उच्च शिक्षण संस्थाओं का निर्माण शामिल है। सत्ता आते ही कांग्रेस ने भर्ती में घोटाला किया भाजपा यह विश्वास दिलाती है कि युवाओं के सपने बेचा जो घोटाले किए है भाजपा सबकी जांच कराएगी।

 


अन्य पोस्ट