रायगढ़

रायगढ़ विस से ओपी को कमल खिलाने की जिम्मेदारी
10-Oct-2023 4:57 PM
रायगढ़ विस से ओपी को कमल खिलाने की जिम्मेदारी

लैलूंगा से सुनीति, सारंगढ़ से शिवकुमारी चौहान प्रत्याशी 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 10 अक्टूबर।
छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बीजेपी ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 64 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।  गोमती साय को पत्थलगांव विधानसभा सीट से टिकट दी गई है। बीजेपी अब तक 85 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। सिर्फ 5 सीटों पर प्रत्याशी के नाम बाकी है। दूसरी लिस्ट में रायगढ़ से ओपी चौधरी, लैलूंगा से सुनीति राठिया, सारंगढ़ से शिवकुमार चौहान को प्रत्याशी घोषित किया गया है तो वहीं जशपुर जिले के  पत्थलगांव से गोमती साय व कुनकुरी से विष्णुदेव साय को मैदान में उतारा गया है। 

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपनी 64 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। 
जारी सूची के अनुसार रायगढ़ से ओपी चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है, तो वहीं लैलूंगा से सुनीति सत्यानंद राठिया को उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं सारंगढ़ से शिव कुमारी चैहन, लड़ेंगी। पत्थलगांव से सांसद गोमती साय,कुनकुरी से विष्णु देव साय को मैदान में उतारा गया है। चंद्रपुर सीट से संयोगिता सिंह जूदेव, चुनाव लड़ेंगी। इस तरह दूसरी सूची में 64 में से कुल 5 महिला उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। पिछले महीने छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी जिसमें 21 कैंडिडेट को चुनावी मैदान में उतारा गया है। जिनमें खरसियां सीट से महेश साहू और धरमजयगढ़ सीट से हरिश्चंद्र राठिया को उम्मीदवार घोषित किया गया है।  


अन्य पोस्ट