रायगढ़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 5 अक्टूबर। संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी हर्षवर्धन बारीक ने बैडमिंटन स्पर्धा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनका चयन राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा में हुआ है।
राजनांदगांव में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बैडमिंटन एकल में दुर्ग के खिलाड़ी को हराकर पूरे राज्य में अंडर 17 बैडमिंटन में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। संस्कार स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि हर्षवर्धन बारीक का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए राजनांदगांव के लिए हुआ था। जहां बैडमिंटन टीम गेम में बिलासपुर संभाग की पराजय हुई, लेकिन एकल बैडमिंटन मे हर्षवर्धन बारीक ने दुर्ग के खिलाड़ी को हराकर फाइनल प्रतियोगिता जीत ली।
हर्षवर्धन नवंबर में गुजराज में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। स्थानीय रायगढ़ क्लब में चल रही शटलर्स ऐकेडमी में सौरभ पंडा हर्षवर्धन को ट्रेनिंग देते हंै।
हर्षवर्धन के पिता कृष्ण कुमार बारीक पुसौर ब्लॉक के केसापाली प्रायमरी स्कूल में प्रधान पाठक है एवं माता सविता बारीक गृहिणी हंै। हर्षवर्धन के चयन पर स्कूल की प्राचार्या रश्मि शर्मा, खेलकूद प्रशिक्षक कांति मानिकपुरी, रविकांत शर्मा, नेहा तिर्की एवं अन्य सभी शिक्षकगण व पालकगण ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी है।
परिवार में खुशी का माहौल
इस संबंध में खिलाड़ी के पिता कृष्ण कुमार बारीक ने कहा कि मेरे बेटे हर्षवर्धन के राष्ट्रीय प्रतियोगिताम में चयन पर बहुत प्रसन्न हूं। संस्कार पब्लिक स्कूल के द्वारा खेल के दौरान बहुत समर्थन एवं सहयोग किया जाता है। जिस कारण से मेरा बेटा आगे खेलने के लिए प्रोत्साहित हुआ, इसके लिए संस्कार स्कूल प्रबंधन को बहुत-बहुत धन्यवाद।