मुंगेली
स्वतंत्र शहर अध्यक्ष व लोकराम ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष
06-Jan-2021 6:54 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मुंगेली, 6 जनवरी। प्रदेश कांगेस कमेटी द्वारा शहरी व ब्लाक अध्यक्ष के पदाधिकारियों में परिवर्तन करते हुए नई नियुक्ति की गई है जिसमें स्वतंत्र मिश्रा को मुंगेली जिला का शहर अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं लोकराम साहू को ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है। इन नियुक्तियों से जिले के कांग्रेसियों ने पटाखे फ ोड़ कर, मिठाई बाट कर हर्ष व्यक्त किया है।
शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा व ग्रामीण अध्यक्ष लोकराम साहू ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा के अनुसार कार्य करने का संकल्प दोहराया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे