महासमुन्द
दहेज प्रताडऩा, ससुरालियों पर मामला दर्ज
28-May-2021 7:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मई। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जिराडबरी निवासी एक महिला ने अपने पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
बसना पुलिस के अनुसार शशिरेखा भोई हाल निवास ग्राम चिरौली पोस्ट गौरमाल थाना जगदलपुर तहसील झारबंद जिला बरगढ़ ओडिशा ने बताया है कि उसके पति राहुल उर्फ बंटी भोई एवं सास, ससुर द्वारा शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताडि़त करते हैं और दहेज की मांग भी करते हैं।
बीते 11 अप्रैल 2019 को शादी के बाद से ससुराल वाले मानसिक रूप से प्रताडि़त कर दहेज की मांग करने लगे। महिला ने बताया कि उसके पति की पहले ही एक शादी हो चुकी है। वह उसकी दूसरी पत्नी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे