महासमुन्द

नानकसागर में श्री अखंड पाठ साहिब में शामिल होंगे सीएम
25-Nov-2026 8:32 PM
नानकसागर में श्री अखंड पाठ साहिब में शामिल होंगे सीएम

पिथौरा, 25 नवंबर। गुरुनानक जयंती के अवसर पर नानकसागर कार सेवा डेरा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 27 नवंबर को पहुंचेंगे। वे श्री अखंड पाठ साहिब की आरंभता में शामिल होकर राजधानी लौटेंगे।

डेरा कार सेवा नानकसागर से मिली जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, विधायक संपत अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा तथा ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनकवर्धन सिंह देव भी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के तहत 28 नवंबर को शाम 7 बजे से रात 1 बजे तक कीर्तन होगा। वहीं, 29 नवंबर को सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद दोपहर 3 बजे तक कीर्तन आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन में अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी, ज्ञानी अतर सिंह, जत्थेदार बाबा मेजर सिंह, ज्ञानी बलदेव सिंह एवं जत्थेदार संत बाबा रामसिंह सहित विभिन्न धार्मिक हस्तियां शामिल होंगी।


अन्य पोस्ट