महासमुन्द
करणीकृपा पावर प्लांट में ब्लास्ट, 5 मजदूर जख्मी
26-Nov-2026 7:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 26 नवंबर। तुमगांव स्थित करणीकृपा पावर प्लांट में ब्लास्ट हुआ है। इससे प्लांट में काम करने वाले पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को रायपुर स्थित कालड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात प्लांट में कामकाज के दौरान अचानक ब्लास्ट हुआ। इसकी चपेट में आने से वहां कार्यरत पांच श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मामले की जानकारी जुटाई।
तुमगांव थाना प्रभारी शंकर ध्रुव ने बताया कि मंगलवार रात करणीकृपा प्लांट में ब्लास्ट की घटना हुई है। इसमें पांच श्रमिक घायल हुए हैं। सभी का उपचार कालड़ा अस्पताल में चल रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे