महासमुन्द
डबरी में युवक की लाश मिली
28-May-2021 7:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मई। बसना ब्लॉक के अंतिम छोर ग्राम दलदली के निजी डबरी में गांव के ही एक ग्रामीण का शव बुधवार शाम मिली। इसकी सूचना भंवरपुर चौकी को लिखित में दिया गया था, लेकिन रात हो जाने के कारण गुरुवार सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
भंवरपुर चौकी प्रभारी उमाकांत तिवारी ने बताया कि मृतक वीणाधर सिदार पिता नारायण सिदार उम्र 34 वर्ष गत 24 मई को रात 8 बजे अपनी पत्नी रुक्मणी को आत्माराम के यहां सोने जा रहा हूं कहकर गया था। उसका शव 26 मई को गांव के बाहर आत्माराम के डबरी में मिला। मिली जानकारी के अनुसार मृतक वीणाधर नशे का आदी था। उसकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी। फिलहाल मृतक के मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे