महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17अप्रैल। जय जोहार साहित्य एवं संस्कृति संस्थान एवं वैभव प्रकाशन रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति पर केंद्रित पुस्तक कोसल पुत्री के दो भाग सहित चार अन्य पुस्तकों का विमोचन हुआ। इस बहुआयामी आयोजन में छतीसगढ़ की 108 यशस्विनी धरापुत्रियों का सम्मान हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी कौशल्या साय ने प्रो.अनुसुइया अग्रवाल प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद को शिक्षा और साहित्य जगत में अतुलनीय भूमिका निर्वहन के लिए कोसलपुत्री सम्मान से नवाजा है। उन्हें मोमेंटो भेंट कर, पगड़ी पहनाकर एवं गले में मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ के विविध जिलों की लेखिकाएं उपस्थित थीं। द्वितीय सत्र डॉ. रमेंद्र नाथ मिश्र और डॉ.महेंद्र ठाकुर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। समारोह का संचालन शुभ्रा ठाकुर, डा. सीमा अवस्थी, सुमन बाजपेयी आदि ने संयुक्त रूप से किया। संस्था के अध्यक्ष डा. सीमा निगम ने अंत में आभार प्रदर्शन किया।