महासमुन्द

दिवाली विद माय भारत कार्यक्रम के तहत साफ-सफाई
28-Oct-2024 3:10 PM
दिवाली विद माय भारत कार्यक्रम के तहत साफ-सफाई

30 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र

महासमुंद, 28 अक्टूबर। राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय पॉलीटेक्निक इकाई ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की पहल दिवाली विद माय भारत कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्राचार्य इंजीनियर चंद्रिका विश्वकर्मा के मार्गदर्शन और कार्यक्रम अधिकारी सालिक राम ढीमर एवं बृजेश सिंह चंदेल एमटीएस के नेतृत्व में नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से यह संचालित हो रहा है, जो 29 अक्टूबर तक चलेगा।

प्रथम दिन संस्कार स्वच्छता, स्वभाव स्वच्छता थीम अंतर्गत सब्जी मंडी, गोल बाजार, सदर लाइन, अपना मार्केट, कांग्रेस भवन चौक जैसे स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

 इस अवसर पर रैली निकालकर स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। अभियान के तहत पोस्ट ऑफिस चौक, अपना मार्केट चौक, गोल बाजार और सब्जी मंडी के आसपास का क्षेत्र स्वच्छ किया गया। जहां से 30 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित किया गया।


अन्य पोस्ट