महासमुन्द
शरद पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया
18-Oct-2024 2:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18अक्टूबर। जिले के नर्रा बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम सम्हर में शरद पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह ग्रामीणों को प्रसादी वितरण किया गया। बड़ी संख्या में प्रसाद लेने लोगों की भीड़ लगी रही।
रात में छग की प्रसिद्ध नाचा गम्मत पार्टी रजीत चक्रधारी कृत चाचा भतीजा नाचा गम्मत की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने दहेज प्रथा, विधवा विवाह, विदुर बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, बाल विवाह जैसी कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया। इस मौके पर पारस नायक, पिलेश्वर पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक नायक, नेतराम दीवान, सरपंच खियत राम व अन्य उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे