महासमुन्द

धोखाधड़ी: पार्टनर के विरुद्ध जुर्म दर्ज
19-Jul-2024 3:10 PM
धोखाधड़ी: पार्टनर के विरुद्ध जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 जुलाई।
धान बिक्री की रकम वापस नहीं करने पर खल्लारी पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। 
खल्लारी पुलिस के अनुसार प्रार्थी मौलीमुड़ा निवासी पुसुराम निषाद हाल मुकाम कुशालपुर रायपुर ने रिपोर्ट लिखाई है कि मई 2024 में प्रार्थी और अनिल सोनी उर्फ  चिंटू 30 वर्ष कुशालपुर रायपुर के साथ मिलकर धान खरीदी हेतु बोलबम ट्रेडर्स बनाया और ग्राम मुडियाडीह एवं दारगांव में धान खरीदी का काम किया। 

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी किसानों के धान को खरीद कर उचित दाम मिलने की आशा में अनिल सोनी को देता था। जिसे अनिल सोनी कुरूद ले जाकर गणपति राइस मिल एवं मारूति राइस मिल में बेचकर पैसे को किसानों को वितरण करता था। 20 मई को ग्राम मुडियाडीह के केशव निषाद का 42.7 कट्टा धान प्रत्येक बोरी में 40 किलो कुल 17 टन 80 किलो कुल कीमत 3लाख,24हजार, 520 रुपए हुआ है जिसमें से 90 हजार रुपए दिया गया एवं 2लाख, 35 हजार, 520 रुपए बाकी है। टीकाराम निषाद का 207 कट्टा प्रत्येक बोरी में 40 किलो कुल 82 क्विंटल कीमत 1लाख, 57 हजार, 320 रुपए में से टीकाराम निषाद को 50 हजार रुपए दिया है तथा 1लाख, 7 हजार 320 रुपए बाकी है। चिंताराम निषाद का 244 कट्टा धान प्रत्येक बोरी में 40 किलो कुल 97 क्विंटल 60 किलो धान प्रत्येक क्विंटल 1900 रुपए में खरीदा था। जिसकी कीमत 1लाक, 85 हजार, 440 रुपए, जिसमें से 50 हजार रुपए दिया गया व 1 लाक, 35 हजार 440 रुपए बाकी है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने आगे बताया कि उक्त धान को मैं ट्रक में लोड कराकर अनिल सोनी को देता था। 

आरोपी अनिल सोनी मुझे अधिक रकम व समय पर पैसा देने की बात कही गई थी। अन्य किसान ग्राम मुडिय़ाडीह के अशोक निषाद, हेमलाल का पैसा पूरा दे दिया है। मुडिय़ाडीह के तीन किसानों केशव राम निषाद 235520 रुपए तथा टीकाराम का 107320 रुपए तथा चिंताराम निषाद का 135420 रुपए को बार-बार मांगने पर भी आरोपी आज कल दूंगा कहकर लगातार घुमाया जा रहा है, वह न ही धान वापस कर रहा है और न ही विक्रय रकम वापस कर रहा है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट पर प्रार्थी के खिलाफ धारा 406, 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट