महासमुन्द
रथ यात्रा पर्व को धूमधाम से मनाने बैठक
26-Jun-2024 2:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,26 जून। विगत दिनों शंकरचार्य भवन में उत्कल गांडा समाज की बैठक हुई। बैठक में उत्कल समाज का रथ यात्रा पर्व को धूमधाम से मनाए जाने की चर्चा हुई। तय किया गया कि शहर में वार्डों में बैैठक लेकर रथ यात्रा पर्व की जानकारी दी जायेगी और सपरिवार रथ यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से पार्षद व समाज प्रमुख बबलू हरपाल, पूर्व पार्षद सोनाधर सोनवानी, सूरज नायक, दशरथ महानंद, दीपक नायक, सुरेंद्र महानंद, सुनील नायक, जगन्नाथ छुरा, रविंद्र महानंद आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे