महासमुन्द
बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान
07-May-2024 4:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 मई। जिला पंचायत सीईओ एस् आलोक के निर्देशन व महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी तथा जिला पंचायत सहायक परियोजना अधिकारी के मार्गदर्शन में एनआरएलएम के महिला समूह द्वारा जिले में बाल विवाह रोकथाम हेतु रंगोली, शपथ ग्रहण, नारा लेखन के माध्यम से जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला स्वसहायता समूह के सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव में किशोरियों के साथ बैठक कर बाल विवाह की जानकारी दी जा रही है। वे स्वयं एवं समाज में बाल विवाह पूर्णत: बंद करने की शपथ ले रहे हैं। साथ ही रंगोली व नारा लेखन के माध्यम से भी गांव के लोगों को समाज में व्याप्त बुराई को मिटाने एवं विवाह की उम्र हो जाने पर ही विवाह करने हेतु जागरूक किया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे