महासमुन्द

स्कूल में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम
23-Dec-2023 3:13 PM
स्कूल में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम

महासमुंद,23 दिसंबर। महासमुंद पुलिस कप्तान धर्मेंद्र सिंह के दिशा निर्देश पर जिले के स्कूल कॉलेजों में साइबर अपराध एवं बालक बालिकाओं, महिला संबंधी विषयों पर जागरूकता के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुन्जे एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सारिका वैद्य के मार्गदर्शन में कल शासकीय हाई स्कूल विद्यालय पटेवा में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें महिला प्रधान आरक्षक सुचित्रा विदानी ने साइबर व सीआईआर पोर्टल की जानकारी दी। महिला आरक्षक अन्नु भोई एवं विशेष आरक्षक मनोज डड़सेना ने शिक्षा के प्रति जागरूकता, नशा खोरी से नुकसान एवं साइबर अपराध से अपने और अपने परिवार को बचाने के टिप्स दिए।


अन्य पोस्ट