महासमुन्द
शैलजा का आत्मीय स्वागत
26-Aug-2023 3:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 अगस्त। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महामंत्री व छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के महासमुंद आगमन पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में आत्मीय स्वागत किया गया।
नदी चौक घोड़ारी के पास संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर की अगुवाई में आतिशबाजी के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, दिलीप चंद्राकर,मनीष बंजारे, हरिशंकर साहू, जोगी निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे