महासमुन्द
रिवर्स हो रहे ट्रक की चपेट में आकर पैदल की मौत
23-Jul-2023 5:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 23 जुलाई। महासमुंद थाना क्षेत्र के जेलपारा तुमागडबरी मार्ग बेमचा के पास रिवर्स कर रही ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक परसदा निवासी रामपाल ध्रुव पिता झाड़ूराम ध्रुव (49) 20 जुलाई को सुबह करीब 11.30 से 12 बजे के मध्य जेल पारा से तुमाडबरी की ओर जाने वाली मार्ग से पैदल जा रहा था। करीब 100 मीटर की दूरी पर आईचर ट्रक का चालक अपनी ट्रक को लापरवाहीपूर्वक रिवर्स कर रहा था। इसी दौरान रामपाल ध्रुव ट्रक की चपेट में आ गया।
जिससे उसकी मौत हो गयी। ट्रक चालक के विरुद्ध पुलिस ने भादवि की धारा 304 के तहत अपराध कायम किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे