महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 दिसम्बर। महासमुंद जिले में शुरू हुई पैरादान रथ से किसानों में बड़ा उत्साह है और किसान इसमें बढ़-चढक़र भाग ले रहे हैं। इस पैरादान रथ को 7 दिन हो चुके हैं। अभी तक इस रथ ने 71 गांवों का सफर तय किया है। इस दौरान गांवों के किसानों में जागरूकता के साथ उत्साह भी दिख रहा है । लोग इसे एक अच्छी पहल मानते हुए बढ़-चढक़र पैरा का दान कर रहे हैं।
जिले के कुछ किसान अपनी स्वेच्छा से अपने स्वयं खर्चे से गौठान तक पैरे को पहुंचा रहे हैं । वहींं भूपेश का करो सम्मान,स्लोगन भी गांव गांव दिख रहा है। गांवों में घरों की दीवारों में वॉल पेंटिंग के द्वारा भी लोगों और किसानों को जागरूक किया जा रहा है । महासमुंद विधानसभा के 207 गांवों में से यह रथ अभी तक 71 गांवों में पहुंच चुकी है। किसान 22 ट्रैक्टर पैरा का दान कर चुके हैं।
मालूम हो कि इस रथ को नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्रकार ने 28 नवंबर को हरी झंडी दिखाकर रवानाकिया था। मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप किसानों के हित को देखते हुए पैरे का करो दान के नारे के साथ रवाना हुई इस रथे के बारे में नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर का कहना है किसानों में उत्साह और जागरूकता दिख रहा है। हमें लगता है कि विधानसभा के 207 गांवों का लक्ष्य हम 15 दिनों में ही पूरा कर लेंगे और इस बार हमारे गौठानों में गौ वंश के लिए पर्याप्त चारा रहेगा।